मैकडॉनल्ड्स की लापरवाही! सिर्फ एक बोतल पानी ने 3 साल की बच्ची को भेज दिया अस्पताल - News: Today's Top News Headlines, Breaking News and Live News

Breaking

Tuesday, 10 February 2026

मैकडॉनल्ड्स की लापरवाही! सिर्फ एक बोतल पानी ने 3 साल की बच्ची को भेज दिया अस्पताल

सिंगापुर में एक मैकडॉनल्ड्स आउटलेट पर हुई लापरवाही की वजह से तीन साल की एक बच्ची की जीभ जल गई.बच्ची के परिवार का आरोप है कि आउटलेट के एक कर्मचारी ने ठंडे पानी की जगह खौलता हुआ गर्म पानी दे दिया, जिसे बच्ची ने पी लिया. इसके बाद बच्ची को तुरंत अस्पताल ले जाना पड़ा.एशियावन के साथ शेयर किए गए एक बयान में, फास्ट फूड चेन के एक स्पोक्सपर्सन ने कहा कि शुरुआती जांच में पता चला है कि गर्म और ठंडे पानी को लेकर काउंटर पर गलतफहमी हो गई थी. कंपनी ने परिवार से संपर्क किया है और उन्हें हर तरह का सहयोग दिया जा रहा है. आगे स्पोक्सपर्सन ने बताया कि ग्राहकों की सुरक्षा और सेहत कंपनी की सबसे बड़ी प्राथमिकता है.दूसरे पेरेंट्स और आउटलेट्स सावधानी बरतें जिससे किसी और बच्चे को वह न झेलना पड़े जो हमारी बेटी ने झेला है. पेरेंट्स के लिए भी एक रिमाइंडर है कि अपने छोटे बच्चों के ड्रिंक्स को हमेशा डबल-चेक करके ही उन्हें दें.

from अन्य देश News in Hindi, अन्य देश Latest News, अन्य देश News https://ift.tt/si3HxfT

No comments:

Post a Comment